नगरवासियों के लिए हाथी दांत बने आधा दर्जन आरओ

नगरवासियों के लिए हाथी दांत बने आधा दर्जन आरओ



चितबड़ागांव, बलिया। नगर पंचायत में लाखों की लागत से सार्वजनिक स्थानों पर लगे आरओ महीनों से खराब होने के कारण बंद पड़े हैं। एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नगर के महत्त्वपूर्ण स्थानों पर आधा दर्जन आरओ लगाये गये। 
नगर पंचायत चितबड़ागांव के बाजार स्थित तेलिया पोखरा, भारतीय स्टेट बैंक तिमोहानी , अम्बेडकर नगर वार्ड की दलित बस्ती, चितेश्वर नाथ मंदिर , रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मन्दिर तथा रेलवे स्टेशन के पास लगे लगभग आधा दर्जन आरओ खराब होने के कारण कई महिनों से बंद पड़े हैं जिससे अगल बगल के दुकानदारों के साथ ही आने जाने वाले रहगीरों को पानी के लिए  दिक्कतों का सामना  करना पड़ रहा है। नगर के समाजसेवी अमरजीत सिंह का आरोप है कि चेयरमैन द्वारा लाखों रुपए सरकारी धन खर्च करके भी जन सुविधा उपलब्ध कराने में अक्षम सिद्ध हो रहे हैं, चेयरमैन की संवेदनहीनता  का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से अविलंब खराब पड़े आरओ को ठीक कराने की मांग की है।


रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें