मतदान से हुआ कोटेदार का चयन

मतदान से हुआ कोटेदार का चयन



सहतवार ( बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा बिनहाँ में खुली बैठक कर कोटे की दुकान का आवांटन हुआ। जिसमें नरेन्द्र बहादुर सिंह को 166  व रवि पासवान को 89 मत मिले, जिसमें ग्राम सभा बिनहाँ का कोटे की दुकान नरेन्द्र बहादुर सिंह के नाम से अवांटन हुआ।
 शनिवार को दिन में  एक बजे के करीब कोटे की दुकान के अवांटन के लिए विनहाँ चट्टी पर खुली बैठक हुई, जिसमें विनहाँ के नरेन्द्र बहादुर सिंह व रवि पासवान ने कोटे की दुकान के लिए आवेदन किया। वहाँ बैठे अधिकारियों ने गाँव के लोगों से कहा कि जिसको आप लोग कोटे की दुकान दिलाना चाहते है, उसके पक्ष में हाथ उठाये। सर्वप्रथम नरेन्द्र बहादुर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा गया। जिसके लिए 166 लोगों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। वहीं रवि पासवान के लिए 89 लोगों ने समर्थन किया।
 इस अवसर पर बाँसडीह तहसीलदार शिवसागरदुबे बीडीओ सेक्रेटरी हर्ष श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत, सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्राम प्रधान अरविन्द सिंह सहित ग्राम सभा के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित थे।


रिपोर्ट श्रीकांत चौबे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान