नवरात्रि के पहले दिन 'काल' ने छीना 'मां' से उसका लाल

नवरात्रि के पहले दिन 'काल' ने छीना 'मां' से उसका लाल




सिकन्दरपुर(बलिया)। धार्मिक जुलूस में क्षेत्र के डुहा गए सिकन्दरपुर निवासी किशोर की घाघरा नदी में डूब कर मौत हो गई।उसकी मौत से परिवार वालों में कोहराम मच हुआ है। सिकन्दरपुर कस्बा के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी संजीत कुमार पाण्डेय शनिवार को दोपहर में वहां से निकले एक धार्मिक जुलूस में अपने छोटे भाई के साथ शामिल हो कर  घाघरा नदी के तट पर स्थित श्री वनखण्डी नाथ मठ डुहा गया था।


वहां जुलूस में शामिल अन्य लोग तो मठ परिसर में पेड़ के नीचे बैठ कर आराम करने लगे । जबकि संजीत अपने शरीर का कपड़ा उतार कर अपने छोटे भाई को दे कर नहाने के लिए नदी में उतर गया।नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले से संजीत डूब गया।जब कुछ देर तक संजीत पानी के ऊपर नहीं आया तो उसका भाई  मठ परिसर में मौजूद लोगों को इस बारे में जनकारी दिया।जनकारी होते ही वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई।तत्काल ही कुछ लोग नदी जल में उतर कर संजीत की तलाश करने लगे।करीब 15 मिनट तक प्रयास के बाद संजीत को नदी जल से बाहर निकल जा सका।बाहर निकलते ही संजीत को इलाज हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य के सिकन्दरपुर पहुंचाया गया।जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बाद में परिवार वाले संजीत के शव को स्वास्थ्य केंद्र से घर ले कर चले गए।संजीत की असमय मौत से पूरे मोहल्ला के लोग शोकाकुल हैं।

 By-Sk Sharma

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले... विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस
यूपी पंचायत चुनाव : बैलेट पेपर की छपाई जारी, जानें क्या है ताजा अपडेट
13 मार्च का राशिफल, जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता