पेट्रोल टैंकर में लगी आग, 45 की मौत

पेट्रोल टैंकर में लगी आग, 45 की मौत


अहुम्बे ( नाइजीरिया)। सड़क हादसे का शिकार हुए एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी और 100 से अधिक लोग घायल हो गये। नाइजीरिया की आपात सेवा ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

टैंकर बेनुए प्रांत में अहुम्बे गांव से होकर जा रहा था। टैंकर जहां पलटा, वहां पास में कुछ दुकानें थीं। टैंकर से रिस रहे पेट्रोल को लेने के लिये स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक टैंकर से रिसते तेल को लोग इकट्ठा करते रहे लेकिन इसके बाद अचानक टैंकर में विस्फोट हो गया।

बेनुए प्रांत के संघीय सड़क सुरक्षा आयोग के सेक्टर कमांडर आलियू बाबा ने कहा, ''हमने घटनास्थल से 45 लोगों के शव निकाले हैं जबकि घटना में 101 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है क्योंकि बचाव अभियान अब भी जारी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली