बलिया में करंट से युवक की मौत, बेटे के शव को सीने से लगाकर बिलखती रही मां

बलिया में करंट से युवक की मौत, बेटे के शव को सीने से लगाकर बिलखती रही मां

रेवती, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र की नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर तीन में विद्युत करंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे एसआई प्रभाकर शुक्ला ने आवश्यक कार्यवाही के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर तीन निवासी बिहारी गोड़ के यहां बर्थडे का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी निवासी निवासी भाईलाल उर्फ बाघा (18) पुत्र विनोद राम माइक सेट कर रहा था। इसी बीच माइक सेट में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी जद में भाईलाल आ गया। आनन-फानन में घायल भाईलाल को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। परिजनों के करूण क्रन्दन से सीएचसी पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गयी। पिता विनोद राम बदहवास थे। वहीं मां तेतरी देवी अपने बेटे के शव को छोड़ ही नहीं रही थी। किसी तरह मौजूद लोगों ने मां को बेटे के शव से अलग किया। मृत भाईलाल अपने भाइयों में मंझला था।बड़े भाई बाबूलाल, छोटे भाई सचिन, बहनें नीशु तथा अनु का रोते-रोते बुरा हाल है।

हिमांशु

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली