SGFI की टेक्निकल कमेटी घोषित : यूपी के विनोद कुमार सिंह बने सदस्य, खेल जगत में जश्न

SGFI की टेक्निकल कमेटी घोषित : यूपी के विनोद कुमार सिंह बने सदस्य, खेल जगत में जश्न

लखनऊ। दीपक कुमार (I.A.S.) अध्यक्ष, S.G.F.I. (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की अध्यक्षता में S.G.F.I. ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के 'नेशनल स्कूल गेम्स 2023-24' को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए टेक्निकल कमेटी घोषित कर दी है। इसमें जिला व्यायाम शिक्षक, बलिया, उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार सिंह को S.G.F.I. की टेक्निकल कमेटी में बतौर सदस्य चुनकर महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया हैं।

विनोद कुमार सिंह को S.G.F.I. की टेक्निकल कमेटी में चुना जाना विद्यालयी खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। विनोद कुमार सिंह अब खेल प्रशासक एवं प्रशिक्षक के रूप में अर्जित अपने लम्बे खेल अनुभव का लाभ नेशनल स्कूल गेम्स के साथ साझा करेंगे।

बता दें कि चेयरमैन व सचिव समेत सम्पूर्ण देश से कुल 16 खेल विशेषज्ञों को इस टेक्निकल कमेटी में रखा गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश से केवल विनोद कुमार सिंह को चुना गया है। विनोद कुमार सिंह मण्डल आजमगढ़ के मण्डलीय व्यायाम शिक्षक भी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन के महासचिव के पद पर सेवा दे चुके विनोद देश व प्रदेश में बतौर खेल प्रशासक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएँ देते रहे हैं। ये बतौर प्रशिक्षक रानी लक्ष्मीबाई एवार्डी समेत 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। विनोद कुमार सिंह को S.G.F.I. की टेक्निकल कमेटी का सदस्य बनाने पर खेल जगत में खुशी का माहौल है। खेल विशेषज्ञों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़े बलिया : मां के साथ ननिहाल आई थी मासूम, बाइक बनीं काल

Post Comments

Comments

Latest News

थाना और चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर थाना और चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
UP News : यूपी के मेरठ जिले के लावड़ कस्बे में दबिश के दौरान महिलाओं को पीटने के मामले में...
भीषण Road Accident : बारात से लौट रही माजदा की ट्रेलर से टक्कर , 17 लोगों की मौत
शादी की रस्मों के बीच पहुंची महिला ने दूल्हे को चप्पलों से पीटा, दुल्हन पक्ष ने किया बेटी की विदाई से इंकार
12 May Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : रेलवे स्टेशन से चुराई गयी बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
बलिया : मां के साथ ननिहाल आई थी मासूम, बाइक बनीं काल
बलिया में पूर्व प्रधानाचार्य पंचदेव सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर दिखी 'पितृ भक्ति'