थाने में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, युवक ने 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की भरी मांग

थाने में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, युवक ने 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की भरी मांग

UP News : सुल्तानपुर जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने थाने में शादी की। कादीपुर कोतवाली में प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। थाना परिसर में बने मंदिर में ही युवक ने 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। दोनों ने थाने में मौजूद परिजनों व अन्य लोगों का आशीर्वाद लिया। कोतवाली पहुंचने से पहले दोनों ने शुक्रवार को कोर्ट मैरिज भी की।

पूरा मामला कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां का रहने वाला संदीप कुमार (25) पिता के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। वर्ष 2023 के जून माह में वह घर आया था। इस दौरान वह गांव की एक युवती को दिल दे बैठा। दोनों चोरी-चुपके मिलने लगे। दोनों के बीच संबंध हो गए। कुछ दिन बाद संदीप वापस पंजाब लौट गया।

कुछ दिन बाद युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। इसके बाद युवती की बड़ी बहन के जरिए इसकी जानकारी परिजनों तक पहुंच गई। तब तक परिवार के लोगों ने संदीप का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। मई में उसकी शादी भी होनी थी। युवती के परिवार ने संदीप के परिजनों से मिलकर परेशानी बताई। युवक के परिजन शादी के लिए हां नहीं कर रहे थे। मनाने-समझाने में कई महीने का वक्त गुजर गया। इस बीच युवती आठ महीने की गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

मामला कोतवाली कादीपुर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी युवक के घरवालों को दी। इस दौरान इंस्पेक्टर कादीपुर ने काफी सूझबूझ से काम किया।कोतवाल ने परिवारवालों से कहकर संदीप को पंजाब से बुलाया। पुलिस ने युवक को प्रेमिका से शादी करने लिए बोला। इस पर वह तैयार हो गया। संदीप ने पुलिस से कहा कि 'मैने अपनी मर्जी से यह विवाह किया है। हम पिछले जुलाई 2023 से बतौर पति-पत्नी की तरह साथ में थे। मैं अपने बच्चे को अपनाने के लिए तैयार हूं। हम भविष्य में बिना किसी भेदभाव के स्वीकार कर उसका पालन-पोषण करेंगे। हम दोनों के जो भी संतानें होंगी, उनका हिस्सा पैतृक संपत्ति में पूर्ण रूप से होगा।

यह भी पढ़े एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी