अश्लील फोटो भेजकर महिला से रुपये मांगने वाला सिपाही गिरफ्तार

अश्लील फोटो भेजकर महिला से रुपये मांगने वाला सिपाही गिरफ्तार

Hardoi News : एक सिपाही के कृत्य ने महकमे को शर्मसार कर दिया है, जहां एक महिला की अश्लील फोटो उसके व्हाट्सएप पर भेजकर सिपाही पर रूपये मांगने का मामला सामने आया है।साइबर थाने की पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। कासिमपुर थाने में तैनात आरोपी सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है। आरोपी सिपाही गोंडा का रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को एक महिला ने साइबर थाने में तहरीर दी थी। बताया कि उसकी फोटो को एडिट कर उसके व्हाट्सएप पर एक अजनबी ने भेजी। इसके बाद रुपयों की डिमांड की है। शाम को जांच के दौरान साइबर थाने की पुलिस ने कासिमपुर थाने में तैनात गोंडा के आदमपुर निवासी विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो बताया कि उसने बैंक से लोन लिया था, जिसकी समय से किस्त नहीं दे पा रहा था। इसी के चलते उसने ऐसा किया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार