सीनियर सेक्सन इंजीनियर को रेलवे ने दिया बड़ा गिफ्ट

सीनियर सेक्सन इंजीनियर को रेलवे ने दिया बड़ा गिफ्ट


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यथा सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर 'कोरोना वारियर आफ द डे' (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें।     

इसी क्रम में वाराणसी मंडल के निर्माण संगठन में सीनियर सेक्सन इंजीनियर/रेल पथ (निर्माण) के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार पाण्डेय ने लॉककडाउन की विषम अवधि में आजमगढ़ यार्ड की कमिशनिंग का कार्य कराया। आपने आजमगढ़ यार्ड के नॉन इंटरलॉक कार्य के लिये अन्य जिलों से श्रमिक मंगा कर सोशल डिस्टेसिंग एवं सुरक्षा मानकों का पालन कराते हुए कार्य पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। 

इसके अतिरिक्त आपने नॉन इंटरलॉक कार्य हेतु आवश्यक मटेरियल एवं टूल्स प्लान्ट आदि की व्यवस्था करने के साथ श्रमिकों के रहने एवं उनके भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराया। आपके द्वारा टर्न आउट का डिस्मेन्टल कार्य भी कराया गया। इनके कार्यों हेतु अपर महाप्रबन्धक अमित कुमार अग्रवाल द्वारा इन्हें 'कोरोना वारियर्स आफ द डे' घोषित कर सम्मानित किया गया। जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लॉकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी