कोरोना योद्धाओं पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

कोरोना योद्धाओं पर हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल


वाराणसी। कोरोना वायरस के संकट से निपटने में जुटे डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और सफाईकर्मियों पर आज सुबह आसमान से फूलों की बारिश हुई। इसके लिए वायुसेना के दो हेलीकाप्टर प्रयागराज से बनारस आए थे।

रविवार की सुबह करीब 10 बजे बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के ओपीडी, माइक्रोबायोलॉजी लैब व आइसोलेशन वार्ड, दीनदयाल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल पर आसमान से चार कुंतल फूलों की बारिश वायुसेना के दो हेलीकाप्टर द्वारा की गई। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों हेलीकाप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी और तीनों अस्पताल पर पुष्पवर्षा की।

बता दें कि रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा था कि कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिए तीनों सेनाएं विविध कार्यक्रमों का देश भर में आयोजन करेंगी।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान