Mallika Rajput Suicide: एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत का फंदे से लटका मिला शव

Mallika Rajput Suicide: एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत का फंदे से लटका मिला शव

सुल्तानपुर : चर्चित एक्ट्रेस व राइटर मल्लिका राजपूत की रहस्यमय मौत हो गई है। मंगलवार सुबह सुल्तानपुर के सीताकुंड स्थित आवास पर उनका शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली नगर के सीताकुंड निवासी बब्बन सिंह की पुत्री एक्ट्रेस, गायिका व लेखिका मल्लिका राजपूत (40) ने रिवाल्वर रानी फिल्म में कंगना रनौत के साथ सह अभिनेत्री का किरदार निभाकर और गायक शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे... से शोहरत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज, सीरियल और एल्बम आदि में भी काम किया था। इंदौर के अध्यात्मिक गुरु भैयू जी महाराज पर आरोप लगाकर वे बड़ी चर्चा में आई थीं। इसी घटना के कुछ समय बाद भैयू जी महाराज ने आत्महत्या कर ली थी। भाजपा ने जुड़ी रहीं मल्लिका ने वर्ष 2018 में पार्टी पर बलात्कारियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी। फिल्मी दुनिया में कैरियर कमजोर होने पर वे अध्यात्म की तरफ मुड़ीं और कपाली महाराज से गृहस्थ संन्यास की दीक्षा भी ली थी। सोमवार सुबह उनका शव मिलने पर शहर में सनसनी फैल गई।


बताया जा रहा है कि परिजनों से रात में उनका विवाद हुआ था जिसे सुलझाने के लिए पुलिस भी आई थी। इसके बाद रात में क्या हुआ और मल्लिका फंदे तक कैसे पहुंचीं? पुलिस इस बात की जांच कर रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि वे गहरे नशे में थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही स्थिति सामने आएगी। उसके निधन पर सोशल मीडिया के अकाउंट पर उसके फालोअर्स ने शोक जताया है।

यह भी पढ़े Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता समेत तीन पर मुकदमा, जानिएं वजह

Post Comments

Comments

Latest News

Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर Video : बलिया में टक्कर के बाद जली स्कार्पियो, टेम्पो के उड़े परखच्चे, एक की मौत ; पांच रेफर
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गुजर रहे नेशनल हाईवे 31 पर स्थित हल्दी थाने से 300 मीटर...
ससुराल पहुंचते ही पति से अलग हुई दुल्हन, सुहागरात पर बना तलाक का एग्रीमेंट
बलिया में 8 दिसम्बर को होगी ARP चयन परीक्षा, बीएसए ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची
5 दिसम्बर का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शुक्रवार, पढ़ें आज का Rashifal
Ballia में बड़े भाई ने कर दिया कांड, छोटा रेफर
चकबंदी कार्यालय की गंदगी और अव्यवस्थाओं पर BALLIA DM सख्त
Ballia News : बूथवार एचडी वोटर्स की सूची राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराने का निर्देश