भरभरा कर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, अब तक 10 लोगों की मौत, 5 गंभीर

भरभरा कर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, अब तक 10 लोगों की मौत, 5 गंभीर

Meerut Building Collapses : यूपी के मेरठ में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तीन मंजिला बिल्डिंग ढह गई, जिसमें दबकर 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। बिल्डिंग गिरने के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस, फायर ब्रिगेड के साथ एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह घटना लोहिया नगर थाना इलाके के जाकिर कॉलोनी की है, जहां ग्राउंड फ्लोर के साथ दो मंजिला बनी एक 35 साल पुरानी बिल्डिंग ढह गई। ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चला करती थी। यहां कई दुधारू पशु भी बंधे हुए थे और घर के सभी लोग ऊपरी दो मंजिलों में रहा करते थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, क्योंकि ये शहर का पुराना इलाका है। यहां की गलियां बहुत ही संकरी है, जिसकी वजह से बड़ी मशीन और बुलडोजर रेस्क्यू के लिए नहीं आ पाए। उनकी जगह नगर निगम की छोटी मशीनों और बुलडोजरों को लाया गया है। बताया जा रहा है कि जबसे मकान गिरा है, तबसे ही बारिश जारी है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal