एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां... चिताएं भी जलीं साथ

एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां... चिताएं भी जलीं साथ

UP News : जिन्दगीभर एक-दूजे का साथ निभाने के बाद वृद्ध दंपती ने दुनिया से विदा भी एक साथ ली। थाना पूंछ के धौरका गांव में शुक्रवार देररात पति की मौत से पत्नी को ऐसा सदमा लगा कि महज 10 मिनट में ही उसने भी दम तोड़ दिया। शनिवार को दंपती की अर्थियां भी एक साथ निकलीं। भावविह्वल परिजन ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया। शनिवार को दिनभर दंपती के अनूठे प्रेम की चर्चा होती रही।

झांसी के धौरका गांव निवासी रतिराम खंगार (75) खेती करते थे। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात उनकी तबीयत खराब होने पर पत्नी जानकी (73), पुत्र विनोद, प्रमोद और प्रवीण उनके पास पहुंच गए। सभी उनके बिस्तर के पास बैठे थे। रात करीब 8 बजे रतिराम की सांस थमने पर बड़े बेटे विनोद ने उनका हाथ हिलाते हुए पुकारा, लेकिन तब तक रतिराम की सांस थम चुकी थी। उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

रतिराम का शरीर बेजान होते ही जानकी के मुंह से तेज चीख निकली और वह वहीं जमीन पर लुढ़क गईं। बेटों ने उनको संभालने की कोशिश की, लेकिन उनका शरीर भी बेजान हो चुका था। 10 मिनट के अंदर दो माता-पिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रोने-पीटने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। जिसने भी यह वाकया सुना उनकी आंखें नम हो उठीं। शनिवार को परिजन ने दपंती का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्