स्कूल जाते समय गायब हुई शिक्षिका, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

स्कूल जाते समय गायब हुई शिक्षिका, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूल जाते समय एक शिक्षिका गायब हो गयी। पति पवन दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी अंजलि तिवारी को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने टीमों का गठन कर शिक्षिका की तलाश शुरू कर दी है।  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पवन और अंजलि की लव मैरिज 29 सितंबर 2024 को हुई थी। दोनों ही अलग-अलग निजी स्कूलों में शिक्षक हैं। 23 जनवरी को अंजलि स्कूल जाते समय गायब हो गई। पति पवन ने बताया कि अंजलि अक्सर किसी से फोन पर बात किया करती थी। पवन ने उससे इस बारे में पूछा तो अंजलि ने कहा, "क्या तुम्हें मुझ पर विश्वास नहीं है?"

पवन ने बताया कि अंजलि का फोन फिंगरप्रिंट लॉक से सुरक्षित था, जिससे वह फोन की डिटेल देखने में असमर्थ थे। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि सीसीटीवी फुटेज में अंजलि को 23 जनवरी को काशी मोड़ पर एक जीप में बैठते हुए देखा गया। उस वक्त वह किसी से फोन पर बात कर रही थी।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

अनपरा एसओ शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि अंजलि की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। घटना के बाद से अंजलि का कोई सुराग नहीं मिला है। शिक्षिका की अचानक गुमशुदगी ने पूरे इलाके को हैरानी में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बलिया : प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन हरिकेवल प्रसाद...
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह