हाइवे किनारे झोपड़ी पर पलटा बालू लदा ट्रक, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, जिंदा बची एक मासूम

हाइवे किनारे झोपड़ी पर पलटा बालू लदा ट्रक, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, जिंदा बची एक मासूम

UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को तड़के सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर बालू लदा ट्रक पलट गया। हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस और आस-पास के लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

हरदोई के जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई जा रहा था। बालू ज्यादा होने के चलते ट्रक मोड़ पर पलट गया। घटना की सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन एक बच्ची को छोड़कर सभी की मौत हो चुकी थी।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बल्ला (45), उसकी पत्नी मुंडी (42), बेटी सुनैना (5), बेटी लल्ला (4), बेटी बुद्धू (4), बल्ला के दामाद करन (25), बेटी हीरो (22) और नवासा कोमल (5) के रूप में हुई है। नवासी बिट्टू (4) घायल हो गई। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ एक बच्ची जीवित मिली, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

मरने वालों में बल्ला के घर आई उसकी पुत्री व दामाद के साथ नाती भी शामिल है। हादसे को लेकर पड़ोसी ने बताया कि हम घर के बाहर लेटे हुए थे, तभी तेज आवाज आई तो हम जाग गए। पता चला कि ट्रक बल्ला के परिवार की झोपड़ी को कुचल चुका है। फिर हमने में पुलिस को सूचना दी। परिवार में सिर्फ एक बच्ची बची है, बाकी सबकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर