बार-बार घर से फरार हो रहीं दो लड़कियां, पढ़ें चर्चित प्रेम कहानी

बार-बार घर से फरार हो रहीं दो लड़कियां, पढ़ें चर्चित प्रेम कहानी

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में युवती और नाबालिग लड़की की प्रेम कहानी चर्चा में है। दोनों को प्यार का बुखार चढ़ा हुआ है। साथ जिंदगी बिताने के लिए दोनों घर से भाग गईं। लड़की के पिता और समाज के लोगों ने दोनों को समझाया, लेकिन युवती ने साथ रहने की शर्त रख दी। दोनों वापस आ गईं। पिता ने बेटी पर पहरा लगाया और उसे युवती से दूर रहने को कहा, लेकिन अनोखे प्रेम में बंधी दोनों फिर घर से रफूचक्कर हो गईं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने युवती पर उनकी नाबालिग बेटी बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने युवती पर बेटी की हत्या या उसे बेचने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवती के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है। उसकी लोकेशन चेक की जा रही है।

जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवती व किशोरी के प्रेम को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। 19 वर्षीय युवती दसवीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ रहना चाहती है। उनके प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि उनकी बेटी अभी मासूम है। वह दसवीं की छात्रा है। इलाके की रहने वाली युवती जो युवकों की वेशभूषा में रहती है। पैंट शर्ट पहनकर घूमती रहती है और अक्सर उनकी बेटी को बुलाती रहती है।

यह भी पढ़े 8 February ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

पिता ने आरोप लगाया है कि युवती ने मेरी बेटी को अपने जाल में फंसा लिया और 30 मई को उसको लेकर फरार हो गई। हम लोग उसे ढूंढ-ढूंढकर परेशान हो गए। एक माह बाद किसी तरह से पता चला कि उनकी बेटी को लेकर युवती हरियाणा चली गई है। वह लोग वहां पहुंचे, लेकिन बेटी मिली नहीं। उन्होंने बताया कि एक दिन बेटी के मोबाइल पर कॉल मिलाया तो उसकी घंटी बजी, लेकिन उसने उठाया नहीं। पीड़ित पिता ने दूसरे नंबर से फोन किया।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उन्होंने बताया कि कॉल उठा ली गई और युवती से बात हुई। उसने कहा कि वह उनकी बेटी को लेकर वापस नहीं आएगी। हम दोनों साथ ही रहेंगे। इलाके के संभ्रात लोगों की पहल पर वह बेटी के साथ ही रहने पर वापस लौटने को राजी हुई। 14 अगस्त को वह दोनों घर वापस आई। उन्होंने अपनी बेटी को समझाने का प्रयास किया। कहा कि इस तरह के संबंध समाज में स्वीकार्य नहीं है। तुम्हारी गृहस्थी आगे नहीं बढ़ पाएगी। तुम्हारा जीवन बर्बाद हो जाएगा। इन सबके बाद भी उनकी बेटी नहीं मानी।

पिता का आरोप है कि युवती ने मेरी बेटी को फोन किया, उसके बाद वह कुछ बताए बिना ही बीते पांच सितंबर को घर से गायब हो गई। उसकी हर जगह खोज लिया, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवती के मोबाइल नंबर पर जब फोन करना चाहा तो उसका दोनों फोन बंद मिला। पिता का आरोप है कि युवती उसकी बेटी की हत्या न कर दे या कहीं उसका सौदा न कर दे। इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती के दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। शीघ्र ही उनकी लोकेशन को पता करके पुलिस टीम भेजी जाएगी और किशोरी को बरामद कर युवती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर