मकान मालिक के बेटे की गोली से घायल किरायेदार दम्पती में एक की मौत

मकान मालिक के बेटे की गोली से घायल किरायेदार दम्पती में एक की मौत


आजमगढ़। लॉकडाउन के दौरान किराया नहीं दिये जाने से नाराज मकान मालिक के बेटे की गोली से सोमवार की सुबह घायल किरायेदार दम्पती में पति की मौत हो गयी, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।  

अहरौला थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा असलाई गांव निवासी संजीव कुमार सिंह (42) पुत्र भानु प्रताप सिंह शहर के अतलस पोखरा निवासी राकेश के मकान में परिवार समेत किराए पर रहते थे। संजीव कुमार की शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में मोटर पार्ट्स की दुकान है। संजीव का किराएदारी को लेकर अपने मकान मालिक से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह मकान मालिक के पुत्र ने संजीव कुमार व उनकी पत्नी साधना सिंह (38) को गोली मार दी।

गोली दोनों के पेट में लगी, जिससे वे घायल हो गए। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख रेफर किया तो उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। साधना की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे