समाज कल्याण अधिकारी की बर्खास्तगी तय, पेंशन घोटाले के 65 लाख रुपये रिकवरी का आदेश

समाज कल्याण अधिकारी की बर्खास्तगी तय, पेंशन घोटाले के 65 लाख रुपये रिकवरी का आदेश

महराजगंज : भ्रष्टाचार के आरोप में महराजगंज में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल की बर्खास्तगी तय मानी जा रही है। जिले में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल की सेवा समाप्ति की नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आदेश से जारी हुआ है। वहीं, पेंशन घोटाले के करीब 65 लाख रुपये रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं।

बता दें कि जिले में तैनात समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल पर पेंशन घोटाले का आरोप है। यह घोटाला 65 लाख रुपए का हुआ था। समाज कल्याण अधिकारी के ऊपर रिकवरी का भी आदेश जारी किया गया है। यह घोटाला औरैया जनपद में तैनाती के दौरान किया गया था। अब नोटिस जारी कर 15 जून तक उनकी सेवा समाप्ति की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि पेंशन घोटाले के आरोपी जनपद के समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल के आवास पर कई बार औरैया जनपद की पुलिस छापेमारी भी कर चुकी है। लेकिन हर बार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा है। अभी भी समाज कल्याण अधिकारी का कुछ अता पता नहीं है। पुलिस के डर से वह फरार चल रहे हैं। फिलहाल 65 लाख घोटाला रिकवरी एवं 15 जून तक इनकी सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़े Ballia Crime News : युवक की हत्या में ममेरा भाई गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल 15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
मेषआपके लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। किसी पुराने मित्र...
Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली
Road Accident में बलिया के लाल CRPF जवान की मौत
बलिया में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या
बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान
14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट