मदद संस्थान बलिया : पहली वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम में कुछ यूं बांटी खुशियां, देखें Video

मदद संस्थान बलिया : पहली वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम में कुछ यूं बांटी खुशियां, देखें Video

बलिया : मानवता की सेवा के लिए बने मदद संस्थान की पहली वर्षगांठ गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में मनाई गई। संस्थान के लोगों ने वृद्धों से मिलकर न सिर्फ उनका दुख दर्द साझा किया, बल्कि अपनत्व की गांठ को मजबूत करने की भी कोशिश किया। उन्हें मिठाई खिलाई। 

9 जुलाई 2023 को बना मदद संस्थान अपनी स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में जाकर वहां रह रहे बुजुर्ग माता-पिता के बीच उन्हीं लोगों से केक कटवाया। उन्हें साड़ी, गमछी, धोती, गंजी, फल मिठाई व नकदी के साथ ही फ्रिज और वाशिंग मशीन भी उपलब्ध कराया। संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि मदद संस्थान ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में समाज के अनेक जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर यथासंभव मदद अपने समर्थ के अनुसार किया है। यह कार्य निरंतर मदद संस्थान करता रहेगा। उन्होंने मदन संस्थान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए एक-एक सदस्यों के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

इस मौके पर अरुणेश पाठक, प्रियंवद दुबे, पवन जी महराज, जितेंद्र उपाध्यय, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, विनीत सिंह, सुजीत सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, संजय सिंह, हरेराम सिंह, अनिल चौबे, विवेक सिंह, पवन गुप्ता, विनोद पासवान, सूर्य प्रताप यादव, राजीव शंकर चतुर्वेदी, संतोष उपाध्याय, सुरेश पाठक, मुन्ना मिश्रा, अजीत सिंह, रमेश चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, समीर मिश्रा, रितेश पांडे, श्रवण कुमार पांडे, डॉ हरेंद्रनाथ यादव, बब्बन विद्यार्थी आदि लोग रहे। संचालन रणजीत सिंह ने किया।

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?