Video : बलिया में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल ; आधी रात को हुई घटना

Video : बलिया में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल ; आधी रात को हुई घटना

Ballia News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से होकर गुजर रहे एनएच 31 पर मंगलवार की रात बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवानों के घायल होने की सूचना है, जिसमें 10 जवानों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की E कंपनी 29 अक्टूबर 2024 को दीपावली, छठ के लिए शांति व्यवस्था ड्यूटी में डेहरी ऑन सोन रोहतास से प्राइवेट बस से सीवान बिहार जा रही थी। रात करीब 12.30 बजे जवानों से भरी बस बैरिया क्षेत्रान्तर्गत चांद दियर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए है।

 

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल 29 जवानों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां से 10 जवानों को उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में चल रहा है। सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में उपचाररत जवानों से मुलाकात करने के साथ ही संबंधित डॉक्टर से वार्ता कर बेहतर उपचार तथा जवानों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली