Video : बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में संलिप्त दो सिपाही सस्पेंड ; मुकदमा दर्ज

Video : बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में संलिप्त दो सिपाही सस्पेंड ; मुकदमा दर्ज

Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने नरही थाने के दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों सिपाहियों पर एक व्यक्ति से डरा धमकाकर वसूली करने का आरोप है, जो प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। यही नहीं, दोनों सिपाहियों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है।अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

 

गौरतलब हो कि नरही थाना क्षेत्र के भरौली निवासी रुदल यादव पुत्र हरेन्द्र यादव का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में रुदल यादव नरही थाने के दो सिपाहियों पर डरा धमकाकर एक लाख रूपये वसूली का आरोप लगाते नजर आ रहे है। रूदल द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि 25 नवम्बर 2024 को वह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी नरही थाने पर कार्यरत कांस्टेबल कौशल पासवान व श्रषिलाल बिन्द पहुंचे और उनको उठाकर थाना पर ले गए।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

 

 

थाने पर बैरक में ले जाकर सिपाहियों ने उन्हें संगीन मामलों में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रूपये की वसूली की। उधर, मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने तत्काल क्षेत्राधिकारी सदर से जांच कराई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोनों आरक्षियों की संलिप्तता पायी गयी, इसको देखते हुए दोनों आरक्षियों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एंव अनुशासनहीनता बरतने के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा भी किया जा रहा है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक