उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया : जयप्रकाश सिंह अध्यक्ष, राजेश बनें महामंत्री

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया : जयप्रकाश सिंह अध्यक्ष, राजेश बनें महामंत्री

बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया का अधिवेशन एवं चुनाव बुधवार को लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लम्हा मौजूद रहे। साथ में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष मान्य कमल अग्रवाल, चुनाव अधिकारी के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद मंत्री वेद प्रकाश पांडे एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह नामित चुनाव अधिकारी के देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।

इसमें अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश सिंह एवं महामंत्री पद पर राजेश कुमार रावत, कोषाध्यक्ष के पद पर मनोज प्रजापति एवं उपाध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार, संदीप कुमार, चंदन पटेल, श्वेता मिश्रा एवं विजय कुमार वर्मा, प्रचार मंत्री के पद पर रुपेश शर्मा व गुलाम अशरफ, संयुक्त मंत्री के पद पर संतोष कुमार को चुना गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, गंभीरावस्था में युवक रेफर
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के उदयी छपरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में रविवार रात जमकर मारपीट...
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा