बलिया : पुलिस कांस्टेबल का असामयिक निधन, हर कोई मर्माहत ; काफी मिलनसार थे हर्षवर्धन सिंह चंदेल

बलिया : पुलिस कांस्टेबल का असामयिक निधन, हर कोई मर्माहत ; काफी मिलनसार थे हर्षवर्धन सिंह चंदेल

बैरिया, बलिया : मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात 29 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह चंदेल उर्फ विशाल का बृहस्पतिवार को पीजीआई लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। सिपाही का शव उनके पैतृक गांव कर्णछपरा जैसे ही पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया। सैकड़ो की तादात में लोग सिपाही के अन्तिम दर्शन के लिये उनके घर पहुंचे। हर्षवर्धन काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। दूसरों की मदद करने में वे विशेष रुचि रखते थे। उनके निधन से हर कोई मर्माहत है।

बता दे कि हर्षवर्धन सिंह मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाने में तैनात थे। 19 फरवरी को उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोगों ने उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान ही सिपाही निधन हो गया। हर्षवर्धन के पिता अधिवक्ता राजकुमार उर्फ राजू सिंह सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।सिपाही का अन्तिम संस्कर महुली के गंगा घाट पर किया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।  

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा