बलिया जिला कारागार से कैदियों को अन्यत्र स्थानांतरित करना अविवेकपूर्ण निर्णय : विधायक

बलिया जिला कारागार से कैदियों को अन्यत्र स्थानांतरित करना अविवेकपूर्ण निर्णय : विधायक

बलिया : सपा विधायक मु. जियाउदीन रिजवी ने जिला कारागार के बंदियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्णय को अविवेकपूर्ण एवं अव्यवहारिक बताया हैं। कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था किए जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों को अन्य जनपदों में भेजने से उनके परिजनों को परेशानी होगी। मिलने एवं न्यायिक कार्यों हेतु परिजनों को जनपद से बाहर जाने पर उनका आर्थिक एवं शारीरिक ह्रास होगा। शासन में बैठे लोगों को इस पर विचार करना चाहिए।

विधायक मु. रिजवी ने कहा कि बलिया की जेल से बलिया के बागीपन का इतिहास जुड़ा हैं। जब आजादी के दीवानों ने 1942 के आंदोलन में कारागार का फाटक तोड़ कर अपने साथियों को बाहर निकाला था और शेरे बलिया चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में अपने को आजाद घोषित कर दिया था, जिसकी याद में आज भी प्रत्येक वर्ष बलिया बलिदान दिवस पर 19 अगस्त को प्रतीकात्मक रूप से जिला कारागार का गेट खोला जाता हैं।

इस कार्यक्रम में जिले के समस्त आला अफसर भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ हिस्सा लेते हैं। स्वयं मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में विगत एक वर्ष पूर्व हिस्सा ले चुके हैं। ऐसे में जिला कारागार और कैदियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की बात बलिया के जनमानस के बगावती तेवर और अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक को मिटाने के समान हैं। समाजवादी पार्टी जेल में निरुद्ध कैदियों को अन्यत्र भेजने की बजाय बलिया में ही रखने हेतु अपना आवाज सड़क से सदन तक उठाएगी।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश