मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में कुछ यूं मना नवरात्र, गरबा और डांडिया से बच्चों ने जीता दिल

मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल में कुछ यूं मना नवरात्र, गरबा और डांडिया से बच्चों ने जीता दिल

मझौवां, बलिया : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया में नवरात्र का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के साथ-साथ डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंध प्रेमकिशोर व सहायक सत्यप्रकाश रहे। कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र नवरात्रि गीतों पर प्रस्तुत स्टूडेंट्स द्वारा पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य रहा, जो नवरात्रि की धूमधाम को और भी खास बना दिया।

 

यह भी पढ़े 27 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

 

हर नृत्य में स्टूडेंट्स ने अपनी ऊर्जा, उत्साह और समर्पण का परिचय दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे स्टूडेंट्स ने 'नमो नमो शंकरा', 'उड़े रे गुलाल' और 'चोगाड़ा तारा' जैसे प्रसिद्ध गीतों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे स्कूल कैंपस उत्सव-मय हो गया। अभिजीत किशोर ने कहा कि नवरात्रि हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस प्रकार का कार्यक्रम बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ता हैं। यह उत्सव न केवल ऊर्जा और उल्लास से भरा होता है, बल्कि हमारे जीवन में अनुशासन और एकता की भावना भी लाता है। इस आयोजन से स्टूडेंट्स में एकता, टीम भावना और कला के प्रति प्रेम बढ़ता है।

यह भी पढ़े बलिया की पत्रकारिता जगत को बड़ा झटका, नहीं रहें वरिष्ठ पत्रकार 'प्रमोद बाबा'

IMG-20241007-WA0000

 

कार्यक्रम में क्लास 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन स्कूल प्रिंसिपल संतोष मिश्रा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, स्टूडेंट्स और टीचर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "इस प्रकार के आयोजन स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ।

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार