बलिया के इन इलाकों में आज 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली, पाक्सो एक्ट में युवक तथा वारंटी परधान गिरफ्तार

बलिया के इन इलाकों में आज 6 घंटे नहीं रहेगी बिजली, पाक्सो एक्ट में युवक तथा वारंटी परधान गिरफ्तार

Ballia News : विद्युत उपकेंद्र रसड़ा पर 19 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अनुरक्षण कार्य किया जायेगा। उप खंड अधिकारी आतीश कुमार ने बताया कि इस अवधि में रसड़ा उपकेंद्र से संचालित तहसील, तुर्तीपार, नगरा, चिलकर, जाम और रतनपुरा फीडर से आपूर्ति होने वाले इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी।

पाक्सो एक्ट में युवक गिरफ्तार
नगरा पुलिस ने इलाके के देवढ़िया निवासी शिवसागर राजभर को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले शिवसागर के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच उसे देवढ़िया पानी टंकी के पास से शनिवार को पकड़ा गया। 

मारपीट का आरोपी प्रधान गिरफ्तार
सिकन्दरपुर थाना पुलिस ने इलाके के कटघरा निवासी परधान नट को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रधान नट पर 1996 में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। सीजेएम कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी की खोजबीन की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई शिवमर्ति तिवारी व सिपाही दिनेश यादव आदि थे।

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव