बलिया : युवक की तलाश में जुटे थे परिजन, तभी मिली दिल को झकझोर देने वाली खबर
On




बलिया : छपरा-बलिया रेल खंड पर स्थित सहतवार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना स्थल पर जुटी क्षेत्रीय लोगों की भीड़ में शामिल किसी ने शव की पहचान कर ली।
शव की पहचान सहतवार कस्बे के वार्ड नंबर 7 निवासी राजू राजभर (26) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राजू राजभर कुछ महीनों से मानसिक रोग से ग्रसित था, जो घर से निकलकर इधर-उधर भटक रहा था। घर वाले राजू को ढूंढने निकले थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच, उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Related Posts
Post Comments

Latest News
10 Dec 2025 07:29:55
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...


Comments