ग्रैंड पेरेंट्स सम्मेलन कर सनबीम बलिया ने उठाया ऐतिहासिक कदम

ग्रैंड पेरेंट्स सम्मेलन कर सनबीम बलिया ने उठाया ऐतिहासिक कदम

Ballia News : महत्वपूर्ण सुझावों व विचार-विमर्शों का आदान-प्रदान करने के निमित्त समय-समय पर विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के अभिभावकों संग मीटिंग करने की परंपरा रही है। परंतु इस नूतन वर्ष के फरवरी माह में वार्षिक परीक्षा से पूर्व अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल ने पहली बार ग्रैंड पेरेंट्स सम्मेलन कर भावनात्मक स्तर पर अभूतपूर्व व ऐतिहासिक कदम लेने वाला जनपद का प्रथम व एकमात्र स्कूल बन गया है।

IMG-20240222-WA0023

जी हां ! विद्यालय के इस अनोखे कार्यक्रम में विद्यालय में अध्यनरत मासूम नौनिहालों के दादा-दादी व नाना-नानी आमंत्रित थे। दीप प्रज्वलन के पश्चात  केजी के बच्चों ने जब 'राम आएंगे' गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया तो इस राममय भाव प्रवणता में मानो वृद्ध अभिवावकों की आंखें अपलक हो गई हों। विभिन्न गीतों व नृत्यों की प्रस्तुति ने नमन हाल में आयोजित इस सुनहरे पल को उनकी स्मृति पटल पर सदैव के लिए अंकित कर यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अभिभावकों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर रोमांचित थे। कई अभिभावकों की राय थी कि ऐसे आयोजन बारंबार होने चाहिए।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश

IMG-20240222-WA0021

यह भी पढ़े बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत

विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने उनके सुझावों व विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि ये नन्हें बच्चे ही भावी भविष्य की जड़ हैं। विद्यालय के अनुकूल वातावरण में बच्चे अपने दादा - दादी व नाना-नानी संग जिस प्रकार खुश व उत्साहित हैं। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह विद्यालय हर वह अनोखी पहल कर रहा है जो बच्चों की प्रतिभा को आधिकाधिक निखार कर अभिभावकों को ऐसे कार्यक्रम में ससम्मान उनके विचारों व भावों को साझा कर सके। उनसे भावनात्मक स्तर पर भी जुड़े।

IMG-20240222-WA0022

प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने अभिभावकों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह सुखद क्षण सबके लिए प्रेरणा व उदाहरण बन गया है। आगे आयोजित ऐसे अवसरों पर आपकी उपस्थिति  व भावाव्यक्ति की हमें सदैव प्रतीक्षा रहेगी। इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस सहर बानो, समस्त कोऑर्डिनेटर्स व नर्सरी से कक्षा 2 तक पढ़ाने वाले शिक्षकगण मौजूद रहे। संचालन कक्षा 2 के आरुषि द्विवेदी व धैर्य अग्रवाल ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?