सपा सांसद राजीव राय की सुरक्षा को लेकर रामगोविन्द चौधरी ने सरकार को घेरा, बोले...

सपा सांसद राजीव राय की सुरक्षा को लेकर रामगोविन्द चौधरी ने सरकार को घेरा, बोले...

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और घोसी से सांसद राजीव राय को बार बार मिल रही धमकी को भाजपा सरकार द्वारा गंभीरता से न लेने पर समाजवादी पार्टी ने रोष प्रगट किया हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि राजीव राय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। बेबस व गरीब लोगों की मदद करना उनका स्वभाव हैं, जिस कारण वह आमलोगो में काफी लोकप्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों के सूचना के अधार पर श्री राय को 2017 से पहले वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध थी, लेकिन प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही राजनीतिक द्वेष वस वह सुरक्षा वापस ले ली गई, जो निंदनीय हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि अब राजीव राय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ जनता द्वारा निर्वाचित एक सांसद भी हैं। इनके फोन पर धमकी भरा कॉल आ रहा हैं, जिसकी शिकायत भी संसद सदस्य राजीव राय द्वारा मौखिक एवं लिखित रूप से किया गया। फिर भी उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा ? जीरो टालरेंस का माला जपने वाली सरकार में? श्री चौधरी ने भारत सरकार के गृह मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से राजीव राय को भरपूर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

सपा जिलाध्यक्ष और फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि राजीव राय की सुरक्षा को लेकर पूरी पार्टी चिंतित हैं। उन्हें पूर्ण सुरक्षा मिलना चाहिए। अगर सुरक्षा नहीं मिलती हैं तो हम इस सवाल पर सदन से सड़क तक संघर्ष करने को बाध्य होंगे। वहीं, सपा के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा है कि पूर्वांचल से ही चुनाव लड़ रहे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी से भी अधिक वोटो के अंतर से चुनाव जीतने वाले सांसद राजीव राय की लोकप्रियता और जनता में गहरी पैठ से सरकार दिक्कत में हैं। शायद इसी लिए उनके सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

 

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा