बलिया निवासी BSF जवान की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत, रिपोर्ट पॉजिटिव

बलिया निवासी BSF जवान की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत, रिपोर्ट पॉजिटिव


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के चौबे के दलकी निवासी व बीएसएफ जवान विनोद कुमार प्रसाद की मौत इलाज के दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में हो गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

दलकी निवासी विनोद कुमार प्रसाद की पोस्टिंग कश्मीर में थी। कुछ दिन पहले उनकी पूरी बटालियन दिल्ली आई थी। उस समय विनोद की तबीयत खराब हुई थी। दो दिन इलाज के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। उस समय उनका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था।

बताया जा रहा है कि पुनः 05 जून को विनोद की तबीयत खराब हुई तो एम्स में भर्ती कराया गया, जहा इलाज चल रहा था। जांच के लिये सेम्पल लिया गया था। 08 जून को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। 09 जून को सूचना दी गई कि विनोद की मौत हो चुकी है। जांच में ये कोरोना पाजिटिव मिले थे। 

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट