सरकार की नीतियों के खिलाफ बलिया के झ्न गांवों में प्रदर्शन

सरकार की नीतियों के खिलाफ बलिया के झ्न गांवों में प्रदर्शन


रसड़ा, बलिया। भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में सोमवार को रसड़ा तहसील के आधा दर्जन गांव में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, श्रमिक, मजदूर, नौजवान, किसान और बेरोजगार पर हो रहे अन्याय तथा अत्याचार खिलाफ वक्ताओं ने आवाज बुलंद की।

मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सचिव जावेद अंसारी जाम ने कहा कि आज पूरे देश में सरकार का दोहरा चरित्र साफ हो गया है। सरकार जहां सबका साथ-सबका विकास की बात करती है, वहीं गरीबों का साथ-अमीरों के विकास के थ्योरी पर काम कर रही है। इसका जीवंत प्रमाण लाकडाउन के समय गरीब मजदूरों की दुर्दशा के रुप में पूरा देश ने देखा है। 

उत्तर प्रदेश में आए दिन अतिपिछड़ों तथा दलितों के साथ जघन्य घटनाएं हो रही हैं। दर्जनों पिछड़ों, दलितों व गरीबों के साथ मारपीट के मामले हुए,  फिर भी सरकार मौन है। प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर उल्टे पीड़ित पक्ष को ही फंसा दिया जा रहा है। सरकार का लगभग 95 विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा और कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में सनसनीखेज खुलासा महज बानगी भर है।

इन गांवों में हुआ धरना-प्रदर्शन


सरकार के दोहरे चरित्र एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेतृत्व में रसड़ा क्षेत्र के जाम, बसनही, खरसड़ा, अठीलापुरा, सुल्तानपुर व परसिया गांव के ग्राम सभा की धरना प्रदर्शन किया गया।



शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार 2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
मेषभावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थी असमंजस में रहेंगे। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत। बच्चों के सेहत...
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल