एक्शन में बलिया पुलिस, चोरी की बाइकों के साथ दो किशोर समेत तीन गिरफ्तार

एक्शन में बलिया पुलिस, चोरी की बाइकों के साथ दो किशोर समेत तीन गिरफ्तार


बांसडीहरोड, बलिया। बांसडीहरोड पुलिस ने रविवार की शाम क्षेत्र के हरिपुर गांव के एक बाग से चोरी की दो बाइकों समेत तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को सुसंगत धाराओं में पाबंद कर चालान न्यायालय कर दिया। 

एसआइ राजीव कुमार बांसडीहरोड बाजार में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, मुखबिर से सूचना मिली कि हरिपुर गांव के बागीचे में कुछ युवक चोरी की बाइक बेचने की बात कर रहें है। एसआइ ने अन्य सिपाहियों को मौके पर बुलाया और निशानदेही वाले स्थान पर छापेमारी कर एक युवक व दो किशोरों को पकड़ लिया। इनके पास से पास से दो बाइक बरामद हुई। चोरों की पहचान फिरोज अहमद पुत्र खुर्शीद (निवासी श्रीरामपुर थाना दुबहड़), छोटू पासवान पुत्र मंगरु (निवासी शंकरपुर थाना बांसडीहरोड) व अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ (निवासी ताजपुर डेहमा थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर) के रूप में हुई।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इन तीन चोरों द्वारा बलिया से लेकर गाजीपुर तक कई छोटी बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध