बलिया : ननिहाल में मासूम की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
On



बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव से सटे दियारे में ट्रैक्टर से दबकर एक मासूम बालक की मौत हो गई। वह चार साल का था। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि घटना की जानकारी पुलिस तक नहीं पहुंच सकी है।
बताया जा रहा है कि हेमंतपुर गांव निवासी मंगनी राम के घर के लोग ट्रैक्टर पर गेहूं की फसल लाने खेत में गए थे। ट्रैक्टर पर मंगनी राम की लड़की का लड़का मुन्ना भी बैठा था। पकड़ीतर के पास चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया, मासूम बालक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इससे पहिया के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Mar 2026 07:02:32
मेषआंतरिक उलझन और निर्णय में हिचकिचाहट का संकेत है। किसी फैसले को टालने की प्रवृत्ति हो सकती है, क्योंकि दोनों...



Comments