बलिया : ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यशाला में अवश्य प्रतिभाग करें शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक

बलिया : ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यशाला में अवश्य प्रतिभाग करें शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक


बलिया। नगर शिक्षा क्षेत्र व शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के शिक्षकों की ऑनलाइन उन्मुखीकरण (मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों के सापेक्ष) कार्यशाला गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के समस्त एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी व चित्रलेखा सिंह द्वारा मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु विन्दुवार स्लाइड के माध्यम से व्याख्या की गयी। अध्यापकों के परामर्श द्वारा उसे विश्लेषित किया गया। 

भाषा शिक्षा व गणित शिक्षा की नवीन तकनीकियों पर चर्चा करते हुए परिचर्चा की गयी कि हमें बच्चों को सिखाते समय किस प्रकार सावधान रहते हुए उनकी योग्यता का विकास करना चाहिए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद चौरसिया की उपस्थिति रही। ऑनलाइन बैठक में प्रतिभाग करते हुए बीईओ बेलहरी नरेंद्र सोनकर ने शिक्षकों से अधिकाधिक प्रतिभाग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुरूप इस प्रकार का उन्मुखीकरण अति आवश्यक है, जिसमें हम अपने घरों पर सुरक्षित रहते हुए अपने आपको अपडेट रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मानव संपदा की फीडिंग के लिए उपस्थित कई अध्यापकों को उन्होंने स्वयं मीटिंग में जुड़ने में सहयोग किया।उन्मुखीकरण कार्यशाला में नगर शिक्षा क्षेत्र के ARP शशि भूषण मिश्र, भावतोष कुमार पांडेय व उपेंद्र कुमार तिवारी तथा बेलहरी शिक्षा क्षेत्र के ARP अजय कांत ने बैठक में शिक्षकों को जोड़े रखने व तकनीकी सहायता में सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर