जून में इन कामों के लिए लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

जून में इन कामों के लिए लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी


लखनऊ। इस बार सरकारी प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों-शिक्षकों की ड्यूटी जून में भी जरूरी काम पूरा करने के लिए लगाई जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों को मिड डे मील की धनराशि ट्रांसफर करने, यू-डायस डाटा भरने, मानव संपदा पोर्टल का ब्यौरा दुरुस्त करने समेत ई पाठशाला की मॉनिटरिंग करनी होगी। ब्लॉक स्तर पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का रोस्टर तैयार होना है। 5-5 प्रधानाध्यापकों को सुबह व शाम की पाली में उपस्थित होकर ये काम करवाने हैं। मिड डे मील बंटवाने के लिए बच्चों और उनके अभिभावकों के नाम, अभिभावक का बैंक खाता संख्या आदि जुटाने हैं। एमडीएम का खाद्यान्न कोटेदार के माध्यम से और परिवर्तन लागत बैंक खाते में भेजी जानी है। इस ब्यौरे को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार