बलिया : भाजपा विधायक ने अपनाया यह मंत्र, ताकि 'वो' भी ने रहे भूखा

बलिया : भाजपा विधायक ने अपनाया यह मंत्र, ताकि 'वो' भी ने रहे भूखा


बैरिया, बलिया। वैश्विक मदामारी कोरोना के चलते जरूरतमंदों की मदद के लिए काफी लोगों ने हाथ बढ़ाया है। सबका प्रयास सराहनीय है। ग्राम प्रधानों के अलावा नगर पंचायत बैरिया, छात्र सेवा संस्थान रानीगंज, उद्योग व्यापार मंडल रानीगंज सहित कई संस्थाएं व संगठन दिन रात लोगों का सहयोग कर रहे हैं। इसमें विधायक सुरेंद्र सिंह ने ऐसे लोगों की मदद के लिए अलग से योजना तैयार कर उस पर अमल करना शुरू दिया है, जो लोकलाज व सामाजिक वंदिशों के चलते किसी से सहायता लेने के लिए सड़क पर नहीं आ पा रहे हैं।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति व कुछ पिछड़े वर्ग के लोग सड़क पर उतरकर अधिकांश मदद देने वाले संगठनों से मदद प्राप्त कर ले रहे हैं। मेरे द्वारा रोज उन्हें पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, किंतु अगड़ी जातियों के ऐसे लोग जो काफी गरीब हैं, वे फांकाकसी के शिकार है। बावजूद इसके लोकलाज व सामाजिक वंदिशों के चलते इस तरह की मदद नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों को 25 किलो चावल चुपके से उनके घर भेजवा रहा हूं। कम से कम माड़-भात खाकर ऐसे लोग अपना जीवन यापन कर लें।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य के अलावा कुछ पिछड़े वर्गों में भी ऐसे लोग है, जो अभाव में रहते हुए भी सार्वजनिक रूप से मदद लेने नहीं आ रहे। इसका कारण उनका सामाजिक व्यवस्था है। ऐसे लोगों को मैं भूखे नहीं मरने दूंगा। उन्हें गोपनीय ढंग से खाद्यान्न उपलब्ध कराऊंगा। ऐसे लोग अगर मुझे फोन करके बताते हैं या उनके अगल-बगल के लोग ऐसे लोगों के संदर्भ में जानकारी देते हैं तो मैं गोपनीय ढंग से मदद पहुंचा रहा हूं। अब तक ऐसे 300 परिवारों को खाद्यान्न भेजवा चुका हूं और जिसकी सूचना आएगी, उन्हें मदद पहुंचाऊंगा।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह