बलिया : दो पक्षों में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर और...

बलिया : दो पक्षों में बवाल, जमकर चले ईंट-पत्थर और...


बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के छपिया गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गया। इस दौरान मारपीट तथा चाकूबाजी में दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि छपिया ग्राम सभा में छोटी मस्जिद के बगल स्थित नाली के ऊपर पटिया रखने को लेकर दोनों पक्षोंं के बीच तू तू मैं मैं एवं हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर, लाठी-डंडे एवं चाकू चलने लगे। इसमे एक पक्ष के सुरेंद्र प्रताप मिश्रा (26), मुन्ना (36), पिंटू सिंह (31), अमित मिश्रा (27), उन्नयन मिश्रा (25), संतोष वर्मा (33) एवं टुनटुन वर्मा (26) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के गयासुद्दीन (25), गुलशन (16), सलीम (25), मोहम्मद (48) एवं भोला मोहम्मद (51) घायल हो गये। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचंद, सहतवार थानाध्यक्ष मंटूराम मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन मेंं जुट गयेे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली