जाँच में मिली खामी और पंद्रह उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

जाँच में मिली खामी और पंद्रह उम्मीदवारों के पर्चे रद्द



बलिया। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के अंतिम चरण में होने वाले चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को हुई। लोकसभा क्षेत्र बलिया के नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने की, जबकि लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर के नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग ऑफिसर मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने की। जांच के बाद मिली कमियों के आधार पर बलिया में नौ और सलेमपुर में छह नामांकन पत्र खारिज हुआ। इस प्रकार लोकसभा क्षेत्र बलिया में अब 10 उम्मीदवार और सलेमपुर में 15 उम्मीदवार बच गए हैं।

लोकसभा बलिया में भरे गए नामांकन पत्रों में दशवंत, शिवजी प्रसाद, अवधेश वर्मा, रामआशीष, अमरजीत यादव, लल्लन, पवन प्रकाश, सीताराम और हरेंद्र प्रसाद का नामांकन पत्र खारिज किया गया। वहीं सलेमपुर संसदीय सीट के लिए भरे गए नामांकन में प्रदीप कुमार, नियाज अहमद, रामदेव गुप्त, कृपा शंकर प्रसाद, पुष्कर राय और सुनील कुमार का नामांकन रद्द किया गया।
स्कूटनी के दौरान दोनों संसदीय सीट के नामांकन कक्ष में उम्मीदवार या प्रस्तावक मौजूद रहे। उनके समक्ष ही नामांकन पत्रों की जांच हुई। स्कूटनी के दिन भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। कलेक्ट्रेट के दोनों मुख्य गेट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात थी। सिर्फ अधिकृत लोगों को ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल 12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषभाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। थोड़ा सा सुधार के तरफ चीजें गई हैं, स्वास्थ्य के मामले में।...
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव