बलिया का एक ऐसा गांव, जहां 'जहर' से बुझती है प्यास

बलिया का एक ऐसा गांव, जहां 'जहर' से बुझती है प्यास


बलिया। यूं समझ लो कि, प्यास गजब की थी, 
और पानी में जहर भी था, पीते तो मरने का डर, न पीते तो भी मरने का खौफ था..। ऐसा ही कुछ कशमकश बैरिया तहसील के अन्तर्गत  ग्राम बेचनछपरा के ग्रामीणों का है।सरकारी मशीनरी की सुस्त रवैया के चलते इस गांव के ग्रामीण आर्सेनिकयुक्त जल पीने को मजबूर है। आर्सेनिकयुक्त जल पीने से इस गांव के अधिकांश ग्रामीण विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे है।

अधर में लटका है टंकी निर्माण

ग्रामीणों के शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की गरज लिए साल भर पूर्व टंकी निर्माण का प्रस्ताव तो पास हो गया, लेकिन विभागीय कुम्भकर्णी नींद से उक्त योजना अभी तक ठंडे बस्ते में धूल फांक रहा है। कुछ जागरूक ग्रामीणों द्वारा जब कभी इस प्रकरण में शिकायत भी किया गया तो बदले में सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिला। आलम यह है कि बीते साल भर में आर्सेनिकयुक्त जल से इस गांव के कई लोग गम्भीर रूप से बीमार भी रहने लगे है तो कई लोगों की मृत्यु का कारण लिवर की समस्या सामने आई है।

साल भर में कई मौत, वजह लिवर डैमेज

पूरे ग्राम पंचायत में एक साल के अंदर ऐसी कई मौत हुई, जिनको केवल लिवर सम्बन्धी विकार थे।भोजापुर की कौशल्या देवी पत्नी रामपूजन साह, सबीना पत्नी सगीर खान, सैरुन पत्नी दुलरू खान इत्यादि ऐसे लोगो की असमय मौत हुई जो केवल लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। इसी ग्राम पंचायत के समाजसेवी रनजीत तिवारी के अनुसार तहसील स्तर से उच्चाधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी सालों से अब तक केवल कोरा आश्वासन ही मिला है, जबकि ग्रामीणों ने सम्बंधित विभाग को उनके अनुसार भूमि भी उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया है।


रवीन्द्र तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली