बैंक काउंटर से ग्राहक का उच्चकों ने उड़ाये 20 हजार

बैंक काउंटर से ग्राहक का उच्चकों ने उड़ाये 20 हजार

रसड़ा (बलिया)।  यूपी के बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक दर्जन प्राईवेट व सरकारी बैंकों का संचालन किया जा रहा है। कुछ बैंकों कि स्थिति ठीक ठीक है मगर ज्यादातर बैंकों के पास ग्राहकों का गाड़ी खड़ी करने का जगह भी नहीं फ़िर भी इन बैंकों में सुन्दर अक्षरो में लिखा होता है अच्छे लोग, अच्छा बैंक,ग्राहक देवता है , बैंकों में जैसे ही ग्राहक जाता है तो निकम्मा सुरक्षा गार्डों से पहले मुलाकात होती है फिर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा दिखता है आप सीसीटीवी कैमरे के नज़र में है जबकि कोई घटना घट जाता है तो पता चलता है कि बैंकों का सीसीटीवी ख़राब है। फिर घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस को फुटेज मिलता है।




ऐसा ही मामला रसड़ा नगर के  स्टेशन रोड स्थित पूर्वांचल बैंक शाखा से बुधवार को उच्चकों ने ग्राहक के झोले से 20 हजार रूपये उड़ा लिए  और चलते बने। सूचना मिलते ही पुलिस हरक्कत में आ गई  आनन-फानन में ग्राहक को लेकर उच्चकों को पता लगाने में जूट गई। बताते चलें कि अठिलापुरा निवासी रघुनाथ राम बैंक से पैसा निकालने कांउटर पर गए। कैशियर ने उन्हें 30 हजार रूपये दिए। पैसा लेने के बाद रघुनाथ राम ने नोटों की गड्डी को अपने झोले में रखा तभी काउंटर के समीप ही भीड़ के बीच उच्चकों ने कुछ ही क्षणों में ब्लेड से उनके झोले को काट दिया और 20 हजार की गड्डी लेकर चलते बने जबकि 10 हजार झोले में ही रह गया । ग्राहक रघुनाथ राम ने कुछ ही क्षणों में झोला फटा देख शक हुआ तो अपना झोला चेक किया तो देखा कि 10 हजार रुपए ही है  इस घटना से ग्राहक परेशान होकर इसकी सूचना तत्काल शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पाकर पुलिस भी बैंक पहुंच गई और उसने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर उच्चकों को पकड़ने की कोशिश की किंतु उच्चकें तब तक पहुंच से दूर निकल चुके थे। बैंक में हुई इस घटना से जहां ग्राहकों में सनसनी फैल गई वहीं बैंक के अंदर हुई इस तरह की घटना से बैंक कर्मी में भी हतप्रद रह गए।


रिपोर्ट पिन्टू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क