NH-31 के मरम्मत को बलिया के सूर्यभान ने केंद्रीय मंत्री से मांगी अनुमति

NH-31 के मरम्मत को बलिया के सूर्यभान ने केंद्रीय मंत्री से मांगी अनुमति


बैरिया, बलिया। द्वाबा क्षेत्र के लोग एनएच-31 की मरम्मत के लिए लंबे समय से परेशान हैं। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं, लेकिन सड़क को आज तक नहीं बनाया जा सका। अब इस सड़क को लेकर द्वाबा में दूसरे तरीके की जंग शुरू हो चुकी है। जेपी की धरती जयप्रकाशनगर निवासी समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने निजी कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा के साथ ही इस सड़क को जनता से चंदा लेकर बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर अनुमति मांगा है। फिर केंद्रीय सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र भेज कर उसी बात को दोहराया है।

अपने पत्र में उन्होंने सवाल उठाया किया है कि द्वाबा की जनता को तीन सालों से किस गुनाह की सजा दी जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि बेलहरी से मांझी घाट तक लगभग 35 किमी एनएच-31 की बदहाली को लेकर तीन साल से हंगामा हो रहा है। कभी युवाओं ने बीच सड़क पर धान की बोआई कर विरोध प्रदर्शन किया तो कभी सड़क के गड्ढ़े में मछली पालन कर विरोध जताया। युवाओं ने कभी सड़क जाम किया तो कभी आत्म दाह करने की भी कोशिश की। इसके बावजूद अधिकारी हमेशा यहां के लोगों को झूठा आश्वासन देकर गुमराह करते रहे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से यह अनुमति मांगी है कि जनता वैसे भी सड़क का टैक्स देती है, यदि आपकी की ओर से अनुमति दी जाए तो जनता खुद के चंदा से इस सड़क का निर्माण करा देगी। 

आज भी पड़ी है वह कार

गड्ढायुक्त सड़क के कारण विगत वर्ष बैरिया की ओर से पटना जा रही एक कार में सवार छह युवकों में चार युवक कर्ण छपरा जीन बाबा के पास दुर्घटना का शिकार होकर मौत के मुंह में समा गए थे। उनकी वह कार आज भी वहीं पड़ी है। इस तरह तीन सालों में दर्जनों लोगों की जान इस सड़क के कारण जा चुकी है, जबकि घायल होने वाले लोगों की संख्या की गिनती ही नहीं की जा सकती। यह एनएच मांझी में जयप्रभा सेतु के माध्यम से यूपी ओर बिहार को जोड़ता है, फिर यह अनदेखी अब किसी से भी नहीं सही जा रही है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक