लॉकडाउन : कर्तव्यनिष्ठ एसएचओ संग पुलिस कर्मियों का ऐसे हुआ सम्मान

लॉकडाउन : कर्तव्यनिष्ठ एसएचओ संग पुलिस कर्मियों का ऐसे हुआ सम्मान


दुबहड़, बलिया। अपने अथक प्रयास से दुबहड़ थाना क्षेत्र में लॉकडाउन को पूर्णतया सफल बनाने में बेहतर और सक्रिय योगदान देने के लिए शनिवार के दिन शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक द्वारा थाना प्रभारी रंजीत सिंह सहित समस्त पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

गांव के लोगों ने अपने-अपने घरों के छतों  एवं दरवाजे से पुलिसकर्मियों के गाड़ियों पर फूलों की वर्षा कीं।इस मौके पर समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विमल पाठक ने कहा कि पूरे जनपद में दुबहड़ क्षेत्र सोशल डिस्टेंसिंग तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन कर देश से कोरोना जैसी महामारी को भगाने के लिए सक्रिय योगदान दे रही हैं। वहीं दुबहड़ थाने के पुलिसकर्मियों के सहयोग से लोगों को आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता में भी  काफी सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र में कहीं कालाबाजारी की घटना प्रकाश में नहीं आई। इसके लिए समस्त ग्राम वासियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। 

थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि इससे भीषण वैश्विक महामारी के निदान के लिए हमें लॉक डाउन के नियमों का विशेष तौर पर पालन करना ही होगा। जिसके लिए यहां के लोग बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सुरजीत सिंह, हरिशंकर मिश्रा, रविंद्रनाथ राय, वीरेंद्र द्विवेदी, श्रीराम यादव, अनिल यादव, सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी, राधाकृष्ण पाठक, प्रताप पाठक, शिवनाथ यादव, गिरधर पाठक  आदि लोग मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
बलिया : गड़हांचल के दौलतपुर गांव निवासी दिलीप सिंह के छोटे पुत्र रवि शेखर सिंह ने यूपीएससी में 176वीं रैंक...
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान
Ballia News : खाई में गिरा अनियंत्रित ऑटो, मां की मौत, दो बेटियां घायल
BCDA का ऐलान- जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव पर AIOCD का कड़ा विरोध