दवा प्रतिनिधियों को बेरोजगार करने हो रही साजिश

दवा प्रतिनिधियों को बेरोजगार करने हो रही साजिश


बलिया। उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रजेटेंटिव एसोसिएशन बलिया इकाई का 34वां वार्षिक सम्मेलन टाउन हाल में रविवार को हुआ। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में संगठन के महामंत्री का0 हेमन्त कुमार सिंह उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में हेमन्त कुमार सिंह ने बताया कि आज दवा प्रतिनिधियों के अधिकारों को सरकार द्वारा छीना जा रहा है। दवा प्रतिनिधियों के ऊपर दो तरफा हमला हो रहा है। एक तरफ सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर हमारे अधिकार छीन रही हैं तो दूसरी तरफ कम्पनियां भी तरह-तरह के नियम लागू कर उत्पीड़न कर रही है।

 उन्होंने कहा कि यू0पी0एम0आर0ए0 पूरी तरह से इन नीतियों का विरोध कर रही है और इसके खिलाफ संघर्ष कर रहा है। कहा कि दवा प्रतिनिधियों के ऊपर तरह-तरह के अत्याचार हो रहे है नये-नये कानून लादकर हमें रोजगार विहीन करने की साजिश चल रही है, सम्मेलन को डीटीयूसीसी महामंत्री अजय सिंह, डीटीयूसीसी संरक्षक सुभाष सिंह, बैंक इम्पलाइज यूनियन के के0एन0 उपाध्याय, बी0एन0 लाल, रामकृष्ण यादव, अवध नरायन सिंह, राकेश वर्मा, बी0सी0डी0ए0  से वरूण तिवारी एवं बब्बन यादव, नीमा के जिला सचिव डॉ0 एस0एच0 जैदी ने सम्बोधित किया।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार से मटिही मार्ग पर स्थित मकान में लगी आग में मां-बेटे की...
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर