खून से लाल हुईं मनियर की सड़क, होली की खुशियाँ मातम में तब्दील

खून से लाल हुईं मनियर की सड़क, होली की खुशियाँ मातम में तब्दील



मनियर/ बलिया। होली का त्योहार के दिन गुरुवार  मनियर सड़कें खून से लाल हो गई । थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड पर बाइक सवार युवकों की टाटा मैजिक गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर में तीनों युवक घायल हो गए । घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर लाया गया ।जहां पर दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।वहीं जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे एक युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां से बाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया ,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।









बताया जाता है कि मनियर सिकंदरपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे कि बस स्टैंड के पास सामने से आ रही  मैजिक गाड़ी से बाइक एवं मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मैजिक चालक मैजिक लेकर फरार हो गया। बाइक पर सवार प्रशांत गुप्ता 18 वर्ष उर्फ लड्डू पुत्र मुन्ना गुप्ता मनियर वार्ड नंबर 10 नजदीक कन्या प्राथमिक पाठशाला मनियर एवं  धनंजय रजक 20 वर्ष पुत्र मुन्ना रजक वार्ड नंबर 1 कन्या प्राथमिक पाठशाला मनियर तथा कन्हैया गोंड़ 20 वर्ष पुत्र छांगुर  गोंड निवासी गंगापुर थाना मनियर सवार थे। बाइक प्रशांत चला रहा था । डॉक्टर ने घायल धनंजय पुत्र मुन्ना रजक एवं प्रशांत गुप्ता उर्फ लड्डू को मृत घोषित कर दिया ।वहीं कन्हैया गोंड़ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है गम्भीर हालत होने के कारण वाराणसी के लिए भेज दिया गया ,लेकिन वाराणसी जातें समय रसड़ा के करीब उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कस्टडी में लेकर पंचनामा करने के बाद अंत्य परीक्षण के लिए भेज रही है। कस्बा में एक साथ तीन मौतें होने से मातम छा गया। दरवाजे पर संत्वना देने वालों का ताता लगा रहा।

रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्