शादी से पहले दुल्हन के घर पहुंची दूल्‍हे की प्रेमिका, फिर...

शादी से पहले दुल्हन के घर पहुंची दूल्‍हे की प्रेमिका, फिर...


वैशाली। शादी से एक दिन पहले दूल्‍हे की प्रेमिका दुल्‍हन के घर पहुंचकर दूल्‍हे की पाले खोल दी। वहां, दुल्हन के परिजनों ने प्रेमिका की पिटाई कर दी, लेकिन वह पीछे नहीं हटी। अंतत: पंचायत के फैसले के अनुसार दोनों की शादी करा दी गई। घटना बिहार के वैशाली जिले के हुसैना गांव की है। 

लड़की की शादी से एक दिन पहले एक युवती मुंह बांधे पहुंची और कहने लगी कि जिस युवक से शादी होनेवाली है, वह उसका प्रेमी है। यह सुनते ही रंग में भंग पड़ गया। युवती जिस लड़की की शादी होने वाली थी, उससे बात करने की जिद पर अड़ गई। वह अपनी बात कहने का मौका देने की गुहार लगाती रही। अंतत: लोगों ने उसकी बात सुनने का निर्णय लिया।

युवती ने कहा कि वह मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत कुढ़नी गांव निवासी राम कुमार साह की पुत्री ज्योति कुमारी है। वह साहपुर गांव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र विवेक कुमार के साथ वर्षों से एक निजी कंपनी में काम करती रही है। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे और कोर्ट में शादी कर ली। दोनो पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे, तभी पता चला कि विवेक के स्वजनों ने उसकी दूसरी शादी दूसरी तय कर दी है। 24 जून को मटकोर और 25 जून को शादी है। फिर हिम्मत जुटाई और स्वजनों के साथ हुसैना गांव में आ धमकी। 

ग्रामीणों की पहल पर विवेक एवं उसके स्वजनों को बुलाकर पंचायत हुई। निर्णय हुआ कि विवेक शादी में लिया गया सभी सामान वापस करेगा, आयोजन में किए गए खर्च की भी भरपाई करेगा और ज्योति से शादी करेगा। लोगों के निर्णय के बाद बुधवार की देर रात हुसैना शिव मंदिर पर विवेक और ज्योति की शादी कराकर विदा कर दिया गया। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित