बलिया : नहीं चलेगी मनमानी, अब दो-दो राशन दुकान रोज चेक करेंगे ये अफसर

बलिया : नहीं चलेगी मनमानी, अब दो-दो राशन दुकान रोज चेक करेंगे ये अफसर



बलिया। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि हर पात्र को सही तरीके से राशन का वितरण हो, इसकी जांच के लिए सभी एसडीएम, डीएसओ, बीडीओ द्वारा स्वयं व अपने अधीनस्थ कर्मियों द्वारा रोजाना राशन को दो-दो दुकान चेक कराई जाएगी। कुछ एक जगहों से शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे सभी व्यक्ति, जो मनरेगा जॉब कार्डधारक है, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर हैं या नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में पंजीकृत ठेला, पटरी व्यवसायी हैं या दैनिक मजदूर हैं, उन्हें निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जाना है। खाद्यान्न का उठान उचित दर बिक्रेताओं द्वारा कर लिया गया है और पहली अप्रैल से वितरण शुरू है। 
जिलाधिकारी ने बताया, कुछ दुकानों से खाद्यान्न सामग्री कम दिये जाने की शिकायतें मिल रही है। इसको देखते हुए सभी एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी को स्वयं व अधीनस्थ अधिकारियों, आपूर्ति निरीक्षक, खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन 2-2 राशन की दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। दुकानों पर सोशल डिस्टेन्सिंग, सेनिटाईजेशन के साथ खाद्यान्न का वितरण उचित मात्रा में करने के स्पष्ट निर्देश हैं। सभी एसडीएम वितरण के लिए नामित सभी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं। सुबह 7 से 12 बजे तक यह वितरण हो।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली