बलिया : अन्य प्रान्तों में फंसे श्रमिकों को वापस लाने के लिए इस लिंक को करें click और...

बलिया : अन्य प्रान्तों में फंसे  श्रमिकों को वापस लाने के लिए इस लिंक को करें click और...


बलिया। राज्य सरकार द्वारा राज्य के मूल निवासी अन्य प्रांतों में हंसी हुए फंसे हुए श्रमिकों व मजदूरों चरणबद्ध वापसी का निर्णय लिया गयाहै इससे कम में देश के विभिन्न महानगरों में फंसे बलिया के मजदूर व श्रमिक परेशान हैं, वह उनके द्वारा लगातार जनपद के विभिन्न कार्यालयों अधिकारियों को फोन करके वापसी के बारे में व्यवस्था की जानकारी देने का अनुरोध किया जा रहा है. यद्यपि इस संबंध में व्यवस्था शासन स्तर से सबंधित राज्यों से वार्ता कर किया जाना है, परंतु सुविधा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा ऐसे व्यक्तियों श्रमिकों को  सूचीबद्ध करने के लिए एक लिंक https:// forms.gle/J9LFcowGSLwrWQxr7 जारी किया गया है, जिस पर मांगी गई हर जानकारी को भरना होगा। बलिया एनआईसी की वेबसाइट ballia.nic.in के होम पेज पर भी यह लिंक मौजूद है। 

जरूरी लिंक : बलिया के प्रवासी जो जनपद लौटना चाहते हैं, यहां से फॉर्म भरें

आवेदन करते समय नाम, पिता का नाम, जहां फंसे है वहां का जनपद सहित पूरा पता और बलिया आना चाहते हैं वहां का मूल निवास का पता देना है। लिंक पर जाकर ये सब जानकारी भरकर सबमिट करना है। जिला प्रशासन द्वारा इस लिंक पर आए सभी विवरणों को उत्तर प्रदेश शासन को संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाएगा जिससे इन व्यक्तियों को सूचित करना  आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद बहुत  सारे श्रमिक व मज़दूर अन्य प्रांतों में फंसे हैं। उनको लाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है। हरियाणा प्रान्त से वापसी की प्रक्रिया शुरु भी हो चुकी है। सभी से अनुरोध है कि यदि किसी अन्य प्रांत में फंसे श्रमिक या मजदूर द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है तो उक्त लिंक उससे शेयर करें।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी