बलिया : चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 9 पर मुकदमा, दूसरे पक्ष 11 आरोपित ; लेकिन...

बलिया : चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 9 पर मुकदमा, दूसरे पक्ष 11 आरोपित ; लेकिन...


बैरिया, बलिया। बैरिया कस्बे के एक कोटे की दुकान को लेकर सोमवार को हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा सहित नौ लोगों पर दलित उत्पीड़न, बलवा व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है। वही, दूसरे पक्ष के खिलाफ 11 लोगों का नाम है, जिसमें विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र व भतीजा को मारपीट व दलित उत्पीड़न के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष की प्राथमिकी अभी दर्ज नहीं हुई है। 

एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मनोज पासवान निवासी बैरिया दक्षिण टोला के शिकायती पत्र पर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, विक्रांत वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, संतोष यादव, अजय कुमार पाल, गंगासागर, अभय कुमार गोड़, निशांत कुमार मिश्र व बजरंगी सिंह पर धारा 147, 323, 504, 506, व दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। 

एसएचओ के अनुसार बैरिया निवासी अनिल कुमार राठौर ने थाने में तहरीर देकर मारपीट व दलित उत्पीड़न का आरोप विधायक के भतीजा व पुत्र के अलावा 11 लोगों पर लगाया है। इस तहरीर की जांच की जा रही है। जांचोपरांत घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली