पुलिस भर्ती परीक्षा : चौकन्ना रहा बलिया प्रशासन, परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेते रहे डीएम-एसपी 

पुलिस भर्ती परीक्षा : चौकन्ना रहा बलिया प्रशासन, परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेते रहे डीएम-एसपी 

बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित पुलिस आरक्षी भर्ती के दूसरे दिन की दोनों पालियों की परीक्षा जिले के सभी 43 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार तथा पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा गतिशील रहे। दोनों अधिकारियों ने शहर व आसपास के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इसके अलावा फोन के माध्यम से जिले के सभी परीक्षा केंद्रों की पल-पल की खबर लेते रहे।

IMG-20240218-WA0012

पहली पॉली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से पांच बजे तक हुई। जिलाधिकारी सबसे पहले मुरली मनोहर टाउन इंटरमीडिएट कालेज में पहुंचे और वहां केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षार्थियों की प्रॉपर फ्रिस्किंग, डबल चेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं परीक्षा से जुड़ी अन्य संवेदनशील बिन्दुओं पर जानकारी ली। इसके बाद डीएम-एसपी मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय तथा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा का जायजा लिया।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

IMG-20240218-WA0017

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

दूसरी पाली में अधिकारी द्वय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकली, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीराबस्ती, ज्ञान पीठिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सुखपुरा इंटर कॉलेज में परीक्षा की शुचिता का जायजा लिया। परीक्षा को सकुशलतापूर्वक, शुचितापूर्ण, नकलविहीन, निर्विघ्न व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया गया था। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती करते हुए पूरी सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक