बलिया में मंगल को अमंगल : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

बलिया में मंगल को अमंगल : सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Road accident in Ballia : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर गांव के पास की है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त रमेश साहनी (40) पुत्र रघुनाथ साहनी (निवासी पांडेपुर ब्रह्मपुर, बक्सर बिहार) अपने दोस्त लखन साहनी (30) पुत्र बहाल साहनी के रूप में हुई है। दोनों बारात में शामिल होने आये थे।

बिहार प्रान्त के बक्सर जिला थाना ब्रह्मपुर के चंदपुरा पांडेयपुर निवासी रमेश साहनी व लखन साहनी अपने छोटे भाई की शादी समारोह में रेवती क्षेत्र के तुलसी छपरा में सोमवार की रात आए हुए थे। शादी समारोह सम्पन्न होने के बाद मंगलवार की सुबह रमेश साहनी अपने दोस्त लखन साहनी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।

नीरूपुर ढाले के पास इनकी बाइक खड़ी टेंपो में पीछे से टक्करा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मय हमराह पहुंचे हल्दी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

 

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट